पौड़ी में समय से पहले सड़कों का निर्माण, दूरस्थ गांवों तक पहुंची विकास की रफ्तार


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में राज्य सरकार की जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में मोटर मार्गों के विकास कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिल रही है। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन और प्रभावी निगरानी में लोक निर्माण विभाग द्वारा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से कार्य कर आवागमन को सुरक्षित, सुगम और सुलभ बनाया जा रहा है।
अधिशासी अभियंता लोनिवि बैजरो लोकेश सारस्वत ने बताया कि थलीसैंण क्षेत्र में मैखुली-देवराड़ी-गणतखाल मोटर मार्ग (2.87 किमी) का 230.93 लाख की लागत से डामरीकरण कार्य निर्धारित समय से 5 माह पूर्व पूरा किया गया। इससे मतोली, छपरखाल और मंगरों गांव के 431 ग्रामीणों को सीधा लाभ मिला है। इसी क्रम में बीरोंखाल क्षेत्र के रसिया महादेव-नाउ-नागणी-चित्तोड़खाल मार्ग (1.5 किमी) का 148.55 लाख की लागत से कार्य भी समय से पहले पूर्ण हुआ, जिससे चकरगांव और लिंगुडिया के 657 ग्रामीणों की आवाजाही आसान हुई। इसके अलावा चकरगांव-कल्याणखाल मार्ग (1.250 किमी) का डामरीकरण 109.15 लाख की लागत से 4 माह पूर्व पूर्ण कर 347 ग्रामीणों को बेहतर सुविधा प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!