डीएम की क्यूआरटी अलर्ट: गैस कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई, 7 एजेंसियों व 87 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / राहुल गिरी,
देहरादून। जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जिला प्रशासन की क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) लगातार सघन छापेमारी अभियान चला रही है। इसी क्रम में टीम ने 7 गैस एजेंसियों और 87 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए और संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू की गई।
जिलाधिकारी के सख्त रुख के चलते अब तक गैस कालाबाजारी के मामलों में 6 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं अभियान के दौरान कुल 210 घरेलू, 139 व्यावसायिक और 13 छोटे गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं, जिससे प्रशासन की सक्रियता साफ नजर आ रही है। जिलाधिकारी ने आम जनता से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं गैस की कालाबाजारी या अनियमितता की सूचना मिले तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।