गोदियाल बोले: उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ने का निर्णय

सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला जब भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी नेताओं का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा कि “डूबते जहाज़ को छोड़कर उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ने” का यह निर्णय न केवल नेताओं के व्यक्तिगत विश्वास को दर्शाता है, बल्कि कांग्रेस की मजबूत होती स्थिति का भी संकेत है।
कांग्रेस में शामिल होने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, भीमलाल आर्य, नारायण पाल, पूर्व मेयर रुड़की गौरव गोयल, पूर्व पालिकाध्यक्ष मसूरी अनुज गुप्ता और लाखन सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस दौरान गोदियाल ने सभी नेताओं को कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी में विधिवत शामिल कराया और कहा कि परिवार में नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलती है। कार्यक्रम के दौरान शामिल हुए नेताओं ने भाजपा सरकार और संगठन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा में उनकी बातों को नजरअंदाज किया जा रहा था और वे अपनी बात खुलकर नहीं रख पा रहे थे। इस कारण वे मानसिक रूप से असहज महसूस कर रहे थे। नेताओं ने कांग्रेस की विचारधारा, लोकतांत्रिक वातावरण और जनहितकारी नीतियों पर विश्वास जताते हुए पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया।

गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है उत्तराखंड
गणेश गोदियाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश आज महंगाई, बेरोजगारी, महिला असुरक्षा, पलायन, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और शिक्षा व्यवस्था जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ही इन समस्याओं का समाधान निकालने में सक्षम है और आने वाले समय में जनता कांग्रेस को विकल्प के रूप में देख रही है। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के “हैट्रिक” के सपने को ध्वस्त करने की दिशा में यह एक मजबूत शुरुआत है। आने वाले समय में और भी कई बड़े चेहरे कांग्रेस से जुड़ सकते हैं, जिससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, सह प्रभारी मनोज यादव, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, हरक सिंह, करण मेहरा, सुरेंद्र शर्मा और गुरदीप सप्पल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कांग्रेस के बढ़ते जनाधार का संकेत दिया।