प्रबंधन समिति बैठक में शिक्षा गुणवत्ता व संसाधनों पर की चर्चा
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / कमलेश पुरोहित,
चमोली। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। प्रधानाचार्य पुष्पलता आर्या ने विद्यालय की प्रगति, शैक्षणिक गुणवत्ता और विकास योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया।
बैठक में प्रवेश प्रक्रिया, संविदा शिक्षकों की भर्ती, शैक्षणिक संसाधनों के सुदृढ़ीकरण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और आधुनिक सुविधाएं विकसित करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। बैठक के बाद जिलाधिकारी ने विद्यालय की कक्षाओं और प्रयोगशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!