गंगा संरक्षण समिति की बैठक में स्वच्छता व सीवरेज प्रबंधन पर दिए निर्देश


चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में गंगा संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में गंगा व सहायक नदियों की स्वच्छता बनाए रखने के कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को तय मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को तहसील स्तर पर मासिक बैठक कर सीवरेज व सेप्टेज प्रबंधन की समीक्षा करने को कहा। जल संस्थान व पेयजल निगम को सभी सीवेज शोधन संयंत्रों का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सीवरेज प्रबंधन हेतु संभाव्यता अध्ययन के निर्देश भी दिए गए। साथ ही नगर निकायों व ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!