12 दिवसीय कैंडल मेकिंग प्रशिक्षण का समापन

रुद्रप्रयाग। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में प्रोजेक्ट उन्नति के तहत 12 दिवसीय कैंडल मेकिंग प्रशिक्षण का समापन हुआ। मुख्य अतिथि आर.एस. रावत ने प्रतिभागियों को बैंकिंग सेवाओं, ऋण प्रक्रिया व स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी। निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि संस्थान ग्रामीण युवाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्यरत है। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार की कैंडल, हर्बल साबुन व क्राफ्टिंग सिखाई गई। प्रशिक्षकों ने प्रोजेक्ट रिपोर्ट, मार्केटिंग व उद्यमिता विकास पर भी मार्गदर्शन दिया। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
