डॉ. भीमराव अंबेडकर पर कथित टिप्पणी पर लक्सर में विरोध प्रदर्शन

लक्सर। डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शनिवार को आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने लक्सर में विरोध प्रदर्शन किया। बालावाली चौराहे से जुलूस निकालते हुए कार्यकर्ताओं ने अधिवक्ता अनिल मिश्रा का पुतला दहन कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अंबेडकर केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि संविधान के शिल्पकार और करोड़ों वंचितों की आवाज हैं। उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी समाज की भावनाओं का अपमान है। इस दौरान उन्होंने अनिल मिश्रा मुर्दाबाद और अंबेडकर का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगाए।
