टिहरी में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण को लेकर बैठक, डीएम ने दिए निर्देश

टिहरी। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें जनपद स्तर पर नामित नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
डीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी अधिकारी अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करें और पुनरीक्षण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराएं। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
