पुरानी जेल परिसर का निरीक्षण, संग्रहालय विकसित करने पर बनी सहमति

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित पुरानी जेल परिसर का निरीक्षण कर इसके संरक्षण और जीर्णाेद्धार को लेकर दिशा-निर्देश दिए। बैठक में स्थानीय नागरिकों और व्यापार सभा के सुझावों के बाद जेल को पूर्ण रूप से ध्वस्त न करने पर सहमति बनी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जर्जर हिस्सों की मरम्मत की जाए और मजबूत संरचना को सुरक्षित रखते हुए ऐतिहासिक स्वरूप बनाए रखा जाए। परिसर में जेल से जुड़ी ऐतिहासिक वस्तुओं को संरक्षित कर प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि इसे संग्रहालय के रूप में विकसित किया जा सके। साथ ही शेष भूमि पर नए कार्यालय कक्ष और पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। विधायक राजकुमार पोरी ने भी इसे ऐतिहासिक धरोहर बताते हुए संग्रहालय बनाने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने 10 अप्रैल तक कॉन्सेप्ट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए, जिससे इस स्थल को आकर्षक हेरिटेज स्थल के रूप में विकसित किया जा सके।