हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो 2026 के दूसरे दिन उद्यमिता, ड्रोन तकनीक व पैकेजिंग पर फोकस

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कोटद्वार में आयोजित हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो 2026 के दूसरे दिन उद्यमिता विकास, ड्रोन तकनीक और आधुनिक पैकेजिंग प्रमुख आकर्षण रहे। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को नए व्यवसायिक अवसरों, नवाचार और तकनीकी प्रगति की विस्तृत जानकारी दी गई।
लैंसडाउन विधायक दिलीप सिंह रावत ने कहा कि क्षेत्र में आयुर्वेद, ऑर्गेनिक उत्पाद, कृषि व उद्यानिकी के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने पर जोर दिया। मेयर शैलेन्द्र सिंह रावत ने तकनीक आधारित उद्योगों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से नई तकनीकों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों और संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रदर्शनी स्टॉल्स और कार्यशालाओं के माध्यम से ड्रोन तकनीक व पैकेजिंग की व्यावहारिक जानकारी दी गई। उद्यमिता सत्रों के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे यह आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।
