विद्यार्थियों के लिए नई जिम्मेदारियों की शुरुआत है दीक्षांत समारोह: राज्यपाल


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार में आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने 283 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की उपाधियां प्रदान कीं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
समारोह में साक्षी वर्मा, प्रदीप कुमार, संजना बिष्ट, मैत्रेय नौटियाल व युक्ता लोहनी को स्वर्ण पदक, जबकि इशिता नेगी, सवेरा पंवार, श्वेता सेमवाल व सुहर्षिता बहुगुणा को रजत पदक प्रदान किए गए। राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत समारोह नई जिम्मेदारियों की शुरुआत है और विद्यार्थियों को अपने ज्ञान का उपयोग समाज व राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए। उन्होंने कृषि, औद्यानिकी व वानिकी को पर्वतीय राज्यों के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए नवाचार व आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल संबोधन में विद्यार्थियों को जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. पी.एल. गौतम व प्रगतिशील किसान प्रेम चंद शर्मा को भी सम्मानित किया गया। कुलपति प्रो. परविंदर कौशल ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!