एसएसपी दून ने किया थाना रायपुर का वार्षिक निरीक्षण, दिए निर्देश

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / वेणीराम उनियाल,
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने शनिवार को थाना रायपुर का वार्षिक निरीक्षण कर पुलिस कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों की जांच करते हुए उन्हें नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही सीसीटीएनएस, एनसीआरबी, सीएम पोर्टल व ई-डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया।
एसएसपी ने हिस्ट्रीशीटरों और सक्रिय अपराधियों पर सतत निगरानी रखने तथा वांछित व इनामी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उन्होंने थाने में आने वाले प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेने को भी कहा। मालखाने के निरीक्षण में लंबित मुकदमाती व लावारिस माल के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। थाना परिसर, बैरक और भोजनालय की साफ-सफाई व गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा पुलिसकर्मियों को क्राइम डिटेक्शन किट व हथियार संचालन का नियमित अभ्यास कराने के निर्देश दिए गए। अंत में एसएसपी ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया।