खाड़ी व मध्य पूर्व में फंसे उत्तराखंडियों की मदद को नोडल अधिकारी नियुक्त, हेल्पलाइन जारी

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने खाड़ी देशों और मध्य पूर्व एशिया में निवासरत, कार्यरत या फंसे राज्य के नागरिकों की सहायता के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावासों के साथ समन्वय स्थापित कर हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।
इस हेतु विशेष सचिव गृह निवेदिता कुकरेती को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो प्रभावित नागरिकों को समन्वय, राहत और मार्गदर्शन प्रदान करेंगी। पुलिस मुख्यालय, देहरादून ने हेल्पलाइन नंबर 9411112792 जारी किया है। परिजनों से अपील की गई है कि सहायता के लिए संबंधित व्यक्ति का नाम, पता, पासपोर्ट विवरण, संपर्क नंबर व अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!