कपिल जौनसारी ने की ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग


हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में यात्रा सीजन शुरू होते ही ऑटो और ई-रिक्शा चालकों द्वारा यात्रियों से मनमाने तरीके से किराया वसूले जाने की शिकायतें बढ़ने लगी हैं। इस संबंध में समाजसेवी पं. कपिल शर्मा जौनसारी ने खुद स्थिति का जायजा लिया। वे ललतारा पुल से रेलवे स्टेशन तक ई-रिक्शा में सवार होकर गए, जहां चालक ने प्रति सवारी 20 रुपये किराया लिया, जबकि निर्धारित स्थानीय किराया 10 रुपये है।
पं. जौनसारी ने आरटीओ हरिद्वार से मांग की है कि अवैध रूप से अधिक किराया वसूलने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस अस्थायी रूप से निरस्त किए जाएं, ताकि अन्य चालक भी नियमों का पालन करें। साथ ही परिवहन विभाग से स्पष्ट किराया सूची जारी करने की भी मांग की गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से यात्रियों में नाराजगी बढ़ती है और तीर्थनगरी की छवि भी प्रभावित होती है, जिससे स्थानीय व्यापार पर भी नकारात्मक असर पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!