शिक्षिका नजमुस जावेद सेवानिवृत्ति पर सम्मानित, अन्य शिक्षिकाओं का भी हुआ सम्मान
Oplus_131072
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
नैनीताल/हल्द्वानी। राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय तल्लीताल की शिक्षिका नजमुस जावेद के सेवानिवृत्ति पर स्कूल प्रबंधन ने उनके कुशल कार्य की प्रशंसा करते हुए फूल मालाओं और शॉल भेंट कर उनको सम्मानित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रमा पांडे, विशिष्ट अतिथि सभासद शीतल कटियार स्कूल प्रबंधन एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के कार्य को सराहा। उन्होंने वर्तमान में सेवानिवृत्त हुई नजमुस जावेद सहित पूर्व में सेवानिवृत्त हुई निगहत शमीम, निगहत अंजुम, विनीता बिष्ट, हरीश चंद्र जोशी, रिहाना जमाल, मो, नफीस, राना राशिद को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संगीता बिष्ट ने किया। इस दौरान सैयद जावेद, लजीना सहित तमाम शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!