सफल उद्यमियों को उद्योग विभाग चमोली द्वारा किया गया सम्मानित

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / कमलेश पुरोहित,
चमोली। गौचर खेल मैदान मे आयोजित किया गया उद्यमिता एवं रोजगार कार्यशाला जिला उद्योग केंद्र चमोली द्वारा गौचर खेल मैदान मे मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम कि शुरुवात सहायक प्रबन्धन उद्योग केंद्र चमोली भरत सिह भंडारी के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि उपजिला कर्णप्रयाग अधिकारी सोहन सिह रांगड और विजय पुरोहित विकास खण्ड अधिकारी कर्णप्रयाग का स्वागत किया गया। कार्यशाला मे उत्तराखण्ड सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं मे से एक मुख्यमंत्री स्वरोजगार के तह शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों मे लाभ लेने के लिए जानकारी दी गई। जिसमें पर्यटन, उद्यान, कृषि, होमस्टे, मत्स्यपालन, दुग्ध लोकल प्रोजेक्ट जिसमें ग्रामीण स्वरोजगार योजना के लाभ दे सकते है रोजगार के लिए उद्योग विभाग से लोन लेने की जानकारियां प्रदान की गयी जिसमें उद्यमिता एवं रोजगार को बढ़ावा मिले
ग्रामीण रोजगार योजनाओं की जानकरी के लिए विभागों से आये प्रतिनिधि इस कार्यक्रम मे मौजूद रहे। महाप्रबंध जिला उद्योग केंद्र अधिकारी चमोली सुश्री अंजलि रमन द्वारा बताया गया कि जिले में स्वरोजगार अपनाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया गया। खास तौर पर जनपद चमोली पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। महिलाओं को रोजगार अपने के लिए प्रेरित किया गया प्रदेश मे महिलाओं के लिए सरकार के द्वारा 30 से 35% छूट दी जा रही है महिलाएँ आपने आप मे आत्मनिर्भर बने और स्वरोजगार अपनाये। जिला उद्योग केंद्र चमोली द्वारा सफल उद्यमियों को सम्मानित किया जिसमें रविंद्र कुमार शिवम ,सीमा, संतोष कुमार , रोशनी को सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह भेट किया गया।
