रामनवमी पर हनुमान मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ का आयोजन

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / भुवन बिष्ट,
रानीखेत। रामनवमी के अवसर पर हनुमान मंदिर एंव श्रीराम मंदिर चौकुनी में रामचरितमानस सुंदरकांड पाठ एंव हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। भजन कीर्तनों से भक्तिमय वातावरण बना रहा। प्राचीन महाकुलेश्वर मंदिर के निकट भगवान श्रीराम व हनुमान जी का मंदिर बना हुआ है इसे सुंदर रूप में सजाया गया है । रामनवमी के अवसर पर प्रातःकाल पूजा अर्चना आरती के साथ सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया तथा भजन कीर्तनों का भी आयोजन किया गया। भक्तजनों द्वारा मंदिरों में भोग भी चढ़ाया गया। रामनवमी के अवसर पर आयोजित इस आयोजन व भजन कीर्तनों तथा श्री राम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। क्षेत्र के मौना चौकुनी कलौना चमना बनोलिया नावली मवाण आदि क्षेत्रवासियों की इन मंदिरों में अटूट आस्था है। इस अवसर भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर चन्दन सिंह ऐरड़ा, नन्दन सिंह बिष्ट, विक्की ऐरड़ा, कुन्दन सिंह जनी, पूरन सिंह जनी, चन्दन सिंह जनी भुवन सिंह बिष्ट, गोविन्द सिंह बिष्ट, दयाल सिंह बिष्ट, नारायण सिंह, महेन्द्र सिंह मेहरा, गौरव बिष्ट, सूरज बिष्ट आदि लोग उपस्थित रहे।
