मारपीट में युवक की मौत, फरार आरोपी गिरफ्तार, दो रेस्टोरेंट सील

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में युवकों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट में घायल युवक की मौत के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 23 मार्च 2026 की रात केहरी गांव में हुई, जिसमें 22 वर्षीय दिव्यांशु जाटराना गंभीर रूप से घायल हो गया था और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
मामले में पहले ही तीन आरोपी युवराज कुमार, मधुर खंडेलवाल और शिवम शर्माकृको गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने अब फरार आरोपी अंकित भारद्वाज को ब्लिंकिट रोड, नंदा की चौकी के पास से गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि दोनों पक्ष एक निजी संस्थान के छात्र हैं और वर्चस्व की पुरानी रंजिश के चलते विवाद हुआ। पुलिस ने घटना से जुड़े रेस्टोरेंट ‘बाबा की रसोई’ और ‘होटल चंपारण’ को भी सील कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!