नशे के अवैध कारोबार में लिप्त 4 आरोपियों पर की गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / मोहन सिंह राणा,
उत्तरकाशी। थाना मोरी पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त चार आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इनमें तीन आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दीपक रावत ने गैंग लीडर सावेज समेत जावेद, शहनवाज आलम और जितेंद्र कुमार के खिलाफ गैंग चार्ट तैयार कर अनुमोदन हेतु भेजा था। जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद 25 मार्च 2026 को चारों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1986 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पहाड़ी क्षेत्रों से चरस एकत्र कर तराई क्षेत्रों में तस्करी करते थे। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।