चारधाम यात्रा-2026 से पहले फर्जी पैकेजों पर सख्ती की मांग

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / जोगेंद्र मावी,
हरिद्वार। चारधाम यात्रा 2026 (19 अप्रैल) से पूर्व फर्जी ट्रैवल पैकेजों और भ्रामक प्रचार को लेकर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन उत्तराखंड ने सख्त रुख अपनाया है। एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी सिटी अभय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि बाजार में 11,000 से 16,000 तक के सस्ते चारधाम पैकेज और करीब 90,000 में हेलीकॉप्टर यात्रा जैसे अव्यावहारिक ऑफर दिए जा रहे हैं, जो श्रद्धालुओं के साथ संभावित ठगी का कारण बन सकते हैं। अध्यक्ष अजय डबराल ने स्पष्ट किया कि केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा की आधिकारिक बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है। एसोसिएशन ने बाहरी राज्यों से संचालित संदिग्ध एजेंसियों पर भी सवाल उठाए, जिनका प्रदेश में कोई वास्तविक कार्यालय नहीं है। प्रशासन से फर्जी पैकेजों की जांच, भ्रामक विज्ञापनों पर रोक, अवैध एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई और भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने की मांग की गई। साथ ही यात्रियों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने की अपील की गई। अजय डबराल ने श्रद्धालुओं से केवल अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से ही बुकिंग करने और सस्ते व “गारंटीड” ऑफर्स से सतर्क रहने की सलाह दी।