मामले में पुलिस स्वयं बनी थी वादी, हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / जोगेंद्र मावी
हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने मायादेवी मंदिर पार्किंग में हुई हत्या का महज 8 घंटे में खुलासा कर दिया। मृतक की शिनाख्त न होने के कारण पुलिस ने स्वयं वादी बनकर मामला दर्ज किया।
25 मार्च को सूचना मिली कि पार्किंग में दो व्यक्तियों के बीच विवाद हो रहा है और एक युवक दूसरे पर पत्थर से हमला कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब 45 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर अवस्था में पाया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के नेतृत्व में पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच के दौरान संदिग्ध युवक को ललतारा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी संजीव (20 वर्ष), निवासी संभल (उ.प्र.) ने बताया कि वह मृतक के साथ कूड़ा बीनने का काम करता था। घटना वाले दिन दोनों ने शराब पी थी। आरोपी के अनुसार मृतक ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, जिसका विरोध करने पर उसने पास पड़े पत्थर से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह, एसएसआई नन्दकिशोर ग्वाडी, एसआई चरण सिंह चौहान, एसआई संजीत कंडारी, निर्मल रांगड़ का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!