भाजपा मोर्चों का गठन, जोगेंद्र मावी बने जिला मीडिया संयोजक

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / रोहित वर्मा,
हरिद्वार। भाजपा के विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त पदाधिकारियों का वेद मंदिर आश्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मिशन 2027 को लेकर सक्रिय होने और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ओबीसी, किसान और अनुसूचित मोर्चों का गठन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं व मिष्ठान के साथ स्वागत किया गया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में जनहित की कई योजनाएं संचालित हो रही हैं, जिनका लाभ हर वर्ग तक पहुंचाना संगठन की जिम्मेदारी है। ओबीसी मोर्चा में जोगेंद्र सिंह मावी को जिला मीडिया संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा प्रभात आर्य, अजय मलिक, नरेश प्रजापति सहित कई पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, लोकेश पाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।