राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में अब प्रत्यक्ष मतदान, शिक्षकों को मिलेगा यात्रा अवकाश: डॉ. धन सिंह
सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,

देहरादून। प्रदेश में राजकीय शिक्षक संघ के चुनाव अब अधिक पारदर्शी और लोकतांत्रिक होंगे। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घोषणा की कि आगामी चुनाव प्रत्यक्ष मतदान प्रणाली से कराए जाएंगे, जिसमें सभी शिक्षक सीधे अपने मत का प्रयोग कर प्रतिनिधि चुन सकेंगे।
उन्होंने बताया कि यह लंबे समय से शिक्षकों की मांग थी, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है। नई व्यवस्था से शिक्षक संघ का संगठनात्मक ढांचा मजबूत होगा और हर शिक्षक की भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। इसके साथ ही सरकार ने शिक्षकों को राहत देते हुए वर्ष में एक बार गृह जनपद आने-जाने के लिए दो दिन का विशेष यात्रा अवकाश देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जल्द ही शासनादेश जारी किया जाएगा। डॉ. रावत ने कहा कि दूरस्थ जिलों में तैनात शिक्षकों को घर जाने में होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को दोनों निर्णयों को शीघ्र लागू करने के निर्देश दिए हैं, ताकि शिक्षकों को समय पर लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!