निर्माणाधीन शहीद स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने नई टिहरी के मैन बाजार में निर्माणाधीन शहीद स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। यह स्थल उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में बनाया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने नागरिक मंच, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पदाधिकारियों और कार्यदायी संस्था टीएचडीसी के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। टीएचडीसी अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य दो माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए तथा सामने आ रही छोटी-छोटी समस्याओं का भी शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान टीएचडीसी के महाप्रबंधक विजय सहगल, राकेश थपलियाल, बीकेटीसी सदस्य दिनेश डोभाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
