डीएम ने संवाद कर दिया परीक्षा रणनीति व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर


पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीजीआर कैंपस में संचालित निःशुल्क ‘प्रेरणा कोचिंग’ के तहत आयोजित इंटरैक्ट विद स्टूडेंट कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी पढ़ाई, संसाधनों व शिक्षण गुणवत्ता पर फीडबैक लिया।
जिलाधिकारी ने छात्रों को लक्ष्य निर्धारण, अनुशासित अध्ययन और समय प्रबंधन का महत्व बताते हुए परीक्षा रणनीति पर विशेष जोर दिया। उन्होंने ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव परीक्षाओं के लिए अलग-अलग तैयारी अपनाने की सलाह दी। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य, संतुलित दिनचर्या और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने को प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण व परिणामोन्मुख शिक्षा देने और करेंट अफेयर्स आधारित मॉड्यूल शामिल करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समान अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!