हाई रिस्क गर्भावस्था में अब तीमारदार को भी मिलेगा भोजन व ठहरने की सुविधा

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की पहल पर अब हाई रिस्क गर्भावस्था के मामलों में मरीज के साथ उसके तीमारदार को भी भोजन और ठहरने की सुविधा दी जाएगी। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए।
बैठक में चाइल्ड सेक्स रेशियो, रेफरल केस और हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के मामलों पर चर्चा की गई। चंबा, फाकोट और थौलधार में कम लिंगानुपात पर चिंता जताते हुए निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि रेफरल से पहले संबंधित अस्पताल से संपर्क सुनिश्चित किया जाए और मरीज को उचित उपचार मिले, इसकी पुष्टि की जाए। साथ ही हर स्वास्थ्य केंद्र में रेफरल से जुड़ा डेटा संधारित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने चिकित्साधिकारियों को एक माह के भीतर ब्लॉकवार स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार के लिए प्रस्तुतीकरण देने को कहा। बैठक में सीएमओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।