अफसर बिटिया कार्यक्रम में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा


पौड़ी। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विकासखंड एकेश्वर में ‘अफसर बिटिया’ कार्यक्रम का आयोजन पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
बाल विकास परियोजना अधिकारी हेमंती रावत ने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला, जबकि सुपरवाइजर शारदा रानी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्राओं के लिए निबंध और कला प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कक्षा 11-12 में रितिका प्रथम, श्वेता द्वितीय व हेमलता तृतीय रहीं। कक्षा 9-10 में कनिष्का प्रथम, आकांक्षा द्वितीय व इशिका तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं कक्षा 6-8 की कला प्रतियोगिता में स्वाति प्रथम, निशा द्वितीय और जीविका तृतीय रही। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!