2.930 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल। नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत पौड़ी पुलिस ने कोटद्वार में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। बीईएल रोड के पास संयुक्त टीम ने दलजीत सिंह बिष्ट (48) और विजय सिंह (52) को कुल 2 किलो 930 ग्राम अवैध चरस के साथ पकड़ा। बरामद चरस की कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर और सीओ निहारिका सेमवाल के निर्देशन में कोतवाली व सीआईयू टीम ने कार्रवाई की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बागेश्वर से चरस लाकर स्थानीय युवाओं व वाहन चालकों को बेचते थे। दलजीत का आपराधिक इतिहास भी रहा है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
