वन्यजीव प्रभाग में वनकर्मियों को दिया रेस्क्यू व ट्रैंक्विलाइज़र प्रशिक्षण
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / कमलेश पुरोहित,
चमोली। केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग गोपेश्वर में वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। देहरादून चिड़ियाघर के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. प्रदीप मिश्रा ने प्रशिक्षण दिया।
कार्यशाला में ट्रैंक्विलाइज़र गन के सुरक्षित उपयोग, वन्यजीवों के इमॉबिलाइज़ेशन, रेस्क्यू ऑपरेशन और मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही भालू, तेंदुआ सहित अन्य वन्यजीवों के व्यवहार, पगमार्क पहचान और आपातकालीन स्थितियों में बचाव कार्यों के व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में डोज़ निर्धारण, सुरक्षा मानकों और सावधानियों पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी मोहन सिंह, रेंज अधिकारी प्रदीप गौड़ सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!