ब्लॉक एक्शन टास्क फोर्स बैठक में बालिकाओं के सशक्तिकरण पर दिया जोर


पौड़ी गढ़वाल। विकासखंड थलीसैंण में उपजिलाधिकारी कृष्णा त्रिपाठी की अध्यक्षता में ब्लॉक एक्शन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ सहित बाल विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उपजिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पॉक्सो एक्ट, साइबर सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी विद्यालयों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाई जाए। साथ ही प्रधानाचार्यों के साथ समन्वय कर नियमित बैठकें आयोजित करने को कहा। खंड विकास अधिकारी को राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कैंटीन संचालित कर छात्रों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। 29 मार्च से “थलीसैंण से देश सेवा की शुरुआत” मुहिम प्रारंभ करने की भी घोषणा की गई, जिसके तहत बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा। बैठक में कुपोषण उन्मूलन, फ्योंली अभियान, ‘लंच विद एसडीएम’ और किशोरियों की सुरक्षा व जागरूकता पर भी विशेष जोर दिया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!