शराब के नशे में वाहन चलाने वाला गिरफ्तार, वाहन सीज

देहरादून। एसएसपी दून के सख्त रुख के तहत दून पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। आराघर चौकी प्रभारी आराघर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान महिंद्रा बोलेरो (यूके-11-टीए-2109) को रोकते हुए चालक हिमांशु पुत्र विनोद लाल, निवासी ग्राम गडोली, थाना गैरसैंण, जनपद चमोली, उम्र 19 वर्ष को शराब के नशे में वाहन चलाने और मुख्य मार्ग पर विपरीत दिशा में तेज़ी से वाहन चलाने पर गिरफ्तार किया।
पुलिस ने मौके पर एल्कोमीटर के माध्यम से चालक के नशे में होने की पुष्टि की। हिमांशु के खिलाफ धारा 281 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया और वाहन को सीज कर लिया गया। अभियुक्त द्वारा नशे में और लापरवाही से वाहन चलाकर आमजन की सुरक्षा को खतरे में डाला गया।
