टिहरी में नवनिर्मित श्री देव सुमन पार्क जनता को समर्पित


टिहरी। मैन बाजार में बुधवार को नवनिर्मित श्री देव सुमन पार्क का विधायक किशोर उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल और श्री देव सुमन के परिवारजनों ने संयुक्त रूप से अनावरण कर जनता के लिए समर्पित किया। विधायक ने पार्क की भव्यता और सौंदर्य बनाए रखने की अपील की और महापुरुषों के आदर व प्रेरणा लेने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने पार्क में हरियाली और फूलों की स्थापना के लिए निर्देश दिए और रखरखाव में कोई कमी न होने को कहा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, विभिन्न जनप्रतिनिधि, व्यापारी, छात्र-छात्राएं और पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!