छात्र-छात्राओं को वितरित की पाठन सामग्री

रुड़की। डिवाइन स्कूल में वर्ष 2026-27 के लिए पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व मेयर गौरव गोयल मुख्य अतिथि थे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बैग, किताबें, कॉपियां, स्टेशनरी, वाटर बॉटल और टिफिन वितरित करते हुए शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता के महत्व पर बल दिया। गौरव गोयल ने कहा कि बेटे-बेटियों की शिक्षा समाज के विकास की आधारशिला है और बच्चों को पढ़-लिखकर आगे बढ़ना चाहिए। स्कूल प्रबंधक सुधीर कुमार व अमित राजपूत ने बताया कि यह कार्यक्रम बच्चों की पढ़ाई में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य संगीता गोयल, शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
