मतदाता सूची दुरुस्ती अभियान तेज, बीएलओ का प्रशिक्षण संपन्न


हरिद्वार/लक्सर। मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए लक्सर विकासखंड सभागार में बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सौरभ असवाल ने की और उन्होंने कहा कि एसआईआर (स्पेशल समरी रिवीजन) प्रक्रिया के लिए बीएलओ की सतर्कता और सक्रियता बेहद महत्वपूर्ण है।
प्रशिक्षण में बीएलओ को घर-घर जाकर सत्यापन, नोटिस-स्टीकर चस्पा करना, गलत नाम या पता सुधारना और अनुपस्थित मतदाताओं का रिकॉर्ड रखने जैसी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक प्रविष्टि सही होना आवश्यक है ताकि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किया जा सके। प्रशिक्षण में संबंधित विभागों के अधिकारी, सुपरवाइजर और सभी मतदान केंद्रों के बीएलओ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!