आजाद समाज पार्टी की बैठक में संगठन सुदृढ़ करने पर दिया जोर


हरिद्वार/लक्सर। बहादराबाद के सरदार सिंह फार्म बैंकट हॉल में आजाद समाज पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में इकराम हसन बसेड़ी भी उपस्थित रहे।
वरिष्ठ नेतृत्व ने आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और बूथ प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। अधिकारियों ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही पार्टी की असली ताकत है और संगठन को मजबूत आधार देती है। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता और समर्पण के साथ पार्टी को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!