बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया सशक्त संदेश

पौड़ी। बाल विकास परियोजना पोखड़ा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र वीणाधार प्रथम में बालिका जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सुशीला रावत ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान की जानकारी देते हुए बालिकाओं के संरक्षण, शिक्षा और सशक्तिकरण पर जोर दिया। इस अवसर पर बालिका दिव्यांशी का जन्मोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। ग्रामीणों ने बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच अपनाने और उन्हें समान अवसर देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सम्पत्ति प्रसाद सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
