संयुक्त चेकिंग अभियान में 18 वाहनों के चालान


देवप्रयाग। सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर देवप्रयाग मार्ग के खांड़यूसैंण क्षेत्र में राजस्व, परिवहन और पुलिस की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान वाहनों के दस्तावेज, हेलमेट और सीट बेल्ट की जांच की गई तथा चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। नियमों की अनदेखी करने पर 18 वाहनों के चालान किए गए। परिवहन कर अधिकारी विजय कुमार आर्य ने बताया कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!