गांजा तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, फरार सप्लायर गिरफ्तार

पौड़ी। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पौड़ी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में पुलिस ने 12 मार्च को सघन चेकिंग के दौरान दो वाहनों से 89.81 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
मामले की जांच में मुख्य सप्लायर सहित अन्य आरोपियों की पहचान कर 17 मार्च को गिरफ्तारी की गई। वहीं लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी रामस्वरूप नौटियाल उर्फ रब्बू को बुधवार को रामनगर (नैनीताल) से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और एक स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!