चैत्र नवरात्र पर कंस मर्दनी मंदिर में हुई शक्ति पूजन
श्रीनगर गढ़वाल। चैत्र नवरात्र के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा श्रीनगर मंडल द्वारा कंस मर्दनी मंदिर में भव्य शक्ति पूजन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष ललिता नेगी के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने मां भगवती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर भजन-कीर्तन से भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रमिला भंडारी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी पूजा-अर्चना कर सभी को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं।
