कर्णप्रयाग पुलिस ने नाबालिग को किया सकुशल बरामद


कर्णप्रयाग। डायल 112 पर मिली सूचना पर कर्णप्रयाग पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में 17 वर्षीय नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस टीम ने चौकी प्रभारी लंगासू उ.नि. अमनदीप सिंह के नेतृत्व में तुरंत जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
जांच में नाबालिग के श्रीनगर की ओर जाने का सुराग मिला, जिसके आधार पर पुलिस ने वाहन चालक का पता लगाकर तीनधारा के पास उसे सुरक्षित बरामद किया। काउंसलिंग के बाद नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!