एलपीजी आपूर्ति पर प्रशासन सख्त, जनपदभर में सघन जांच अभियान


पौड़ी। एलपीजी गैस आपूर्ति को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर पूर्ति विभाग की टीमों ने जनपदभर में सघन अभियान चलाते हुए 70 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया, जिनमें 10 गैस गोदाम और 60 व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल रहे।
कोटद्वार, दुगड्डा, पौड़ी समेत दूरस्थ क्षेत्रों में स्टॉक, वितरण प्रक्रिया और अभिलेखों की गहन जांच की गई। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि उपभोक्ता हित सर्वाेपरि हैं और अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में गैस की कोई कमी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!