वृहद स्वरोजगार मेले में योजनाओं की दी जानकारी


रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में वृहद स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि सरकार युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 3500 महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से सशक्त होकर ‘लखपति दीदी’ योजना से जुड़ रही हैं। मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 35 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इस आयोजन से युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में मदद मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!