रुद्रप्रयाग में गर्भवती महिलाओं हेतु निःशुल्क हेलीकॉप्टर सेवा शुरू


रुद्रप्रयाग। दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जनपद में निःशुल्क हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई है। यह सेवा स्वास्थ्य विभाग और नागरिक उड्डयन विभाग के संयुक्त सहयोग से संचालित हो रही है। इसी क्रम में उदीना पत्नी महेश को जखोली स्थित वन चेतना पार्क से हेलीकॉप्टर के माध्यम से जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया, जहां सुरक्षित प्रसव की व्यवस्था की गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यह सेवा दूरस्थ क्षेत्रों के लिए वरदान साबित होगी और मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में सहायक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!