चैत्र नवरात्रि पर भोलेश्वर महादेव मंदिर में हुई विशेष पूजा


रुद्रप्रयाग। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर ऊखीमठ में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा और विधायक आशा नौटियाल ने भोलेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भगवान शिव का जलाभिषेक कर आगामी केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन हेतु आशीर्वाद मांगा गया। मंदिर में 101 कन्याओं का विधिवत पूजन एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। विधायक ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!