जखिंडा में कृषि वानिकी एवं उद्यानिकी विश्वविद्यालय निर्माण कार्य शुरू

लंबगांव/प्रतापनगर। प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के जखिंडा (रजाखेत) में कृषि वानिकी एवं उद्यानिकी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक विक्रम सिंह नेगी ने भूमि पूजन कर किया। करीब 11.42 करोड़ की लागत से बनने वाला यह संस्थान क्षेत्र के युवाओं के लिए आधुनिक कृषि व बागवानी शिक्षा का केंद्र बनेगा।
विधायक ने कहा कि इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और किसानों को आधुनिक तकनीकों का लाभ मिलेगा। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि व स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
