नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तरकाशी। धरासू पुलिस ने गाली-गलौच, छीना-झपटी और नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला फरवरी 2026 में दर्ज हुआ था, जिसमें बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को कई बार नोटिस तामील करने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार बचता रहा। इसके बाद न्यायालय से गैर-जमानती वारंट प्राप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम ने मंगलवार को पतारसी-सुरागरसी कर आरोपी को दबोचा। गिरफ्तारी में धरासू पुलिस की टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!