एसपी उत्तरकाशी ने नवनियुक्त आरक्षियों से किया संवाद


उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने पुलिस लाइन उत्तरकाशी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवनियुक्त आरक्षियों से संवाद किया। हाल ही में चयनित 72 अभ्यर्थियों ने जेटीसी प्रशिक्षण प्रारंभ किया है।
एसपी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन और समर्पण के साथ प्रशिक्षण लेने का संदेश दिया। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली, यातायात, आपदा प्रबंधन, रेस्क्यू और कानून-व्यवस्था से जुड़े दायित्वों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खाकी वर्दी जिम्मेदारी और विश्वास का प्रतीक है, इसलिए प्रशिक्षण को गंभीरता से लें। साथ ही शारीरिक फिटनेस के साथ कानून, साइबर और मनोविज्ञान का ज्ञान भी जरूरी बताया। इस दौरान अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!