श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने दी फरसे वाले बाबा को श्रद्धांजलि


हरिद्वार। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के कार्यकर्ताओं ने परशुराम घाट पर गंगा में पुष्पांजलि अर्पित कर मथुरा के गौसेवक चंद्रशेखर सिंह फरसे वाले बाबा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान कई साधु संत और अखाड़े के कार्यकर्ता शामिल रहे।
श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने आरोप लगाते हुए कहा कि मथुरा में चंद्रशेखर सिंह फरसे वाले बाबा की हत्या एक सुनियोजित साजिश के तहत की गई है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस घटना से देशभर के गौसेवकों में रोष है। कथाव्यास पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि फरसे वाले बाबा का जीवन पूरी तरह गौ सेवा और समाज कल्याण के लिए समर्पित था। उनकी हत्या एक जघन्य अपराध है, जिसमें शामिल तस्करों और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गौ रक्षा के लिए कड़े कानून बनाए जाएं। बाबा द्वारा संचालित गौशालाओं को संरक्षण और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि गौ सेवा का कार्य निरंतर चलता रहे। इस अवसर पर स्वामी कार्तिक गिरी महाराज, दिनेश बाली, नीलेंद्र गौतम, सचिन पैन्यूली, जितेंद्र शर्मा, ऋषि शर्मा, लवली चौहान, रुद्राक्ष भट्ट, आदित्य जगुड़ी, कृष्णा गिरी, कमल मुनि महाराज, विशाल गिरी, सुमित गोस्वामी, मनोहर गिरी और शुभम दास सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!