श्रीनगर में शराब पीकर वाहन चलाने वाला चालक गिरफ्तार, वाहन सीज


श्रीनगर गढ़वाल श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चला रहे चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और वाहन को सीज कर दिया। साथ ही चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भेजा गया है।
मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान एक चालक खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए पाया गया, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। गिरफ्तार चालक विशाल शाही (22) निवासी चमोली है, जो ट्रक चला रहा था। कार्रवाई में पुलिस टीम के कई अधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!