एसपी चमोली ने किया थाना थराली का वार्षिक निरीक्षण, दिए निर्देश


चमोली। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने थाना थराली का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सलामी गार्ड का अभिवादन स्वीकार कर थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों और साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया।
एसपी ने शस्त्रों, दंगा नियंत्रण उपकरणों और आपदा प्रबंधन संसाधनों की कार्यशीलता जांचते हुए उनके नियमित रखरखाव व प्रशिक्षण के निर्देश दिए। लंबित माल मुकदमाती और लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण तथा रिकॉर्ड के ऑनलाइन अपडेट पर जोर दिया। उन्होंने सीसीटीएनएस पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, महिला हेल्प डेस्क की सक्रियता और विवेचनाओं की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। एसपी ने चारधाम यात्रा व नंदा देवी राजजात को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने तथा पुलिस कर्मियों को सतर्क व संवेदनशील रहने की हिदायत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!